बकाया गन्ना मूल्य भुगतान के लिए सपाइयों ने किया प्रदर्शन
सहारनपुर। किसानों का बकाया गन्ना भुगतान न होने और राजस्व वसूली के नाम पर किसानों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए सपाइयों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया।
सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसेन के नेतृत्व में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचे। चौधरी रुद्रसैन ने कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा सरकार आई, तब से किसानों का शोषण हो रहा है। जनपद में निजी और सहकारी चीनी मिलों पर किसानों का 305 करोड़ रुपये बकाया है। नानौता चीनी मिल पर पिछले पेराई सत्र 22 करोड़ रुपये बकाया है। भुगतान नहीं होने की वजह से किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। अगर जल्द किसानों का भुगतान नहीं किया गया तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा।
पूर्व राज्य मंत्री सरफराज खान, राजपाल फंदपुरी, प्रवीन बांदूखेड़ी, राव वजाहत, अब्दुल गफ्फूर, मोहम्मद आजम शाह, ओमी पंवार, हनीफ, मांगेराम कश्यप, नागेंद्र राणा, देवेंद्र चौहान, विरेंद्र तोमर, पदम सिंह, अमित गुर्जर, महजबी खान, हसीन कुरैशी, अनुज मदनूकी, नवाब गुर्जर, लक्ष्य तोमर, सुधांशु गुर्जर, हरपाल वर्मा, अर्जुन पंडित आदि मौजूद रहे।
उधर, सपा जिला सचिव राजेश कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें राजेश कुमार ने विकास खंड नकुड़ के ग्राम टोली में बनाए गए संपर्क मार्ग के निर्माण में धांधली का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। कृपाल सिंह, धर्मवीर सिंह, संजय प्रधान, प्रेम सिंह, राजेंद्र, अरविंद, अनिल कुुमार, पुष्कर सिंह, राम किशन, विरेंद्र वर्मा, राजकुमार, देवेंद्र, श्याम लाल, प्रीतम, फतेह सिंह मौजूद रहे।