फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन में स्वाति ने भवनीश कौर को 11-9 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। पूरनमल रामलाल डिग्री कॉलेज में आयोजित एकल बैडमिंटन प्रतियोगिता में बेहद रोमांचक मुकाबले में स्वाति ने भवनीश कौर को 11-9 से शिकस्त देकर विजय प्राप्त की।
विज्ञापन

महाविद्यालय परिसर स्थित साइना नेहवाल बैडमिंटन क्रीड़ास्थल में प्राचार्य डॉ. पवन कुमार बंसल ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में बीए, बीएससी एवं बीकाम की छात्राओं ने भाग लिया। अपने-अपने वर्ग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए बीएससी बायो की स्वाति और बीकॉम प्रथम की भवनीश कौर फाइनल में पहुंची। इसके बाद फाइनल के बेहद रोमांचकारी मुकाबले में स्वाति ने भवनीश कौर को 11-9 से पराजित कर प्रतियोगिता जीत ली। प्राचार्य डॉ. पवन कुमार बंसल ने विजयी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए अन्य को इनसे प्रेरणा लेकर नियमित प्रेक्टिस करने की सलाह दी। क्रीड़ा अधिकारी मनीष कुमार को डॉ. धीरेंद्र मोर्य, डॉ. नीतिका रानी, प्रियंका सैनी, समरीन आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें