फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारदर्न रेलवे मेंस यूनियन ने किया खानआलमपुरा यार्ड में धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नारदर्न रेलवे मेंस यूनियन ने कर्मचारियों ने बैठक कर समस्याओं के निराकरण न होने पर रोष जताया। कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

यूनियन के शाखा सचिव लखपत सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने खान आलमपुरा में बैठक हुई। बैठक में सचिव लखपत ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण नहीं किया जा रहा है। कई बार अधिकारियों को ज्ञापन दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि न्यूनतम वेतन एवं फिटमेंट फार्मूला में सुधार किया जाए, 2004 के बाद के कर्मचारियों को पुराने कर्मचारियों की तरह पेंशन दी जाए, 2400 ग्रेड को समाप्त किया जाए, ट्रैक मेंटनर्स के चार ग्रेड में सुधार किया जाए, जिन कर्मचारियों की गाड़ियों में ड्यूटी लगाई जाती है उन्हें गाड़ी में सीट दी जाए, रेलवे क्वार्टर की हालत में सुधार किया जाए, ठेकेदारी प्रथा बंद की जाए, रिक्त पदों को भरा जाए। रेलवे में सामान की काफी कमी है। जगाधरी वर्कशॉप से पुराने सामान लाकर ही मरम्मत की जा रही है। जिससे कर्मचारियों में हर समय हादसे का डर बना रहता है। सामान पर्याप्त उपलब्ध कराया जाए। इस मौके पर सुरेश चंद, सुनील कुमार, विजय कुमार, उर्मिला नेगी, जितेंद्र कुमार, यत्यवीर सिंह, संजय, कमल सिंह, गौरव कुमार, माइकल, पवन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें