सहारनपुर। पद्मावत फिल्म के विरोध में क्षत्रिय समाज के लोगों ने सिनेमा हाल पर पहुंचकर कालिख पोत दी। महानगर के विजय टाकिज और राकेश सिनेमा पर हंगामा किया। फिल्म का प्रसारण करने पर सिनेमा हाल संचालकों को अंजाम भुगतने की चेतावनी दी।
रविवार को भारी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग पहले राकेश सिनेमा हाल पर पहुंचे। उनके वहां पहुंचने से पूर्व ही सिनेमा हाल संचालक ने पद्मावत फिल्म के पोस्टर हटा लिए थे। क्षत्रिय समाज के लोगों ने फिल्म दिखाने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। इसके बाद यह लोग विजय टाकिज पर पहुंचे और वहां लगे पद्मावत फिल्म के पोस्टरों पर कालिख पोत कर हंगामा किया। इसके बाद सिनेमा हाल संचालक को फिल्म का प्रसारण ना करने की बात कहते हुए लौट गए। संदीप राणा, मोहिन राणा, शेखर राणा, जितेंद्र राणा, सुधीर गर्ग, विक्रम राणा, कन्नू राणा, हरीश, रजत मुखिया, दुष्यंत, राहुल झाम आदि मौजूद रहे।