बीमारी से संवासिनी की मौत
छुटमलपुर (सहारनपुर)। राजकीय महिला उद्धार गृह फतेहपुर में रह रही 25 वर्षीय संवासिनी की बीमारी के चलते मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
केंद्र की अधीक्षक मीनू सिंह ने बताया कि 25 वर्षीय संवासिनी शिवा बचपन से ही इस गृह में रह रही थी। उसके घर वालों का कुछ पता नहीं था। उसे मिर्गी का दौरा पड़ने के साथ ही पिछले काफी समय से कई बीमारियां थी। एक साल पूर्व उसका पथरी का आपरेशन भी हुआ था। सोमवार को उसकी हालत खराब होने पर उसे सीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया गया। जहां से हालत में सुधार न होने पर उसे उसी दिन जिला अस्पताल भेज दिया गया। वहां से उसे सोमवार रात हालत गंभीर होने पर मेडिकल कालेज रेफर किया गया था। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।