फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में शौच को मजबूर हो रहे चार गांवों के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना (सहारनपुर)। क्षेत्र के चार गांव के लोग खुले में शौच करने को मजबूर हो रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर गांवों में शौचालय बनाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

गांव कातला खुर्द, कातला कला, संगमौर और मरोडगढ़ के लोग आज भी खुले में शौच करने को मजबूर हो रहे हैं। इन चार गांव के ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव में आज तक स्वच्छ भारत मिशन के तहत एक भी शौचालय नहीं बनाया गया है। इस बारे में यदि वह ग्राम प्रधान एवं ग्राम सचिव से शौचालय बनवाने को कहते हैं तो ग्राम सचिव उन्हें यह कह कर टाल देते हैं कि सरकार की ओर से इन गांवों में शौचालय बनाने की कोई योजना नहीं है। ग्रामीण नीटू, सुरेंद्र, शीशपाल, सतीश कुमार, मेहरबान, चंद्रभान, रणबीर, बबीता, रजनीश, कमलेश, शराफत, जमीला, शहजाद, अब्दुल वहाब, मुरसलीन, मुस्तकीम, जीतेंद्र, पुष्पा, सतवीर आदि ने बताया कि सचिव ने उन्हें किसी भी तरह की सहायता से साफ मना कर दिया। इस बारे में ग्राम संगमौर के ग्राम प्रधान सलीम का कहना है कि सरकार की इस गांव के लिए शौचालय बनाने के लिए कोई योजना नहीं है। यदि ग्रामीण अपने पैसे से बनाना चाहता है तो ग्राम सचिव उनसे सुविधा शुल्क की मांग करता है इस कारण ग्रामीण शौचालय नहीं बना पा रहे हैं। खंड विकास अधिकारी, सरसावा राम प्रकाश शर्मा का कहना है कि अभी इन गांवों के लिए शासन से पैसा जारी नहीं हुआ है। पैसा जारी होते ही शौचालय निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें