स्वयंसेवकों को सफाई का महत्व समझाया
देवबंद (बागपत)। भायला पीजी कॉलेज में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना का प्रथम शिविर आयोजित किया गया। इसमें स्वयंसेवकों को सफाई का महत्व समझाकर उन्हें साफ-सफाई के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष श्याम कुमार रावत ने कहा कि हमें अपने आसपास सफाई अवश्य रखनी चाहिए। सचिव कंवरपाल सिंह ने कहा कि सभी को स्वच्छता अभियान में सहयोग करना चाहिए। डा. एसकेएस कौशब, डीएस जादौन और एसी भारद्वाज ने कहा कि सफाई रखने से हम सभी का तन व मन शुद्ध रहता है। कार्यक्रम अधिकारी डा. राजेश कुमार के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने कॉलेज प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया। शिविर में कुलदीप सिंह, नेपाल सिंह, आकांक्षा, आंचल, नीशु, सोनिया, सरोज, स्वाति, जोगेंद्र, प्रशांत, नमन आदि मौजूद रहे।
डाक बंगले पर विधायक ने सुनीं समस्याएं
देवबंद। क्षेत्रीय विधायक ब्रिजेश सिंह ने मंगलवार को डाक बंगले पर लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण का आश्वासन दिया। विधायक ने कुछ शिकायतों का निस्तारण अधिकारियों को मौके पर बुलाकर कराया। बजरंग दल के विकास त्यागी, डा. उपेंद्र सिंह, राजेंद्र त्यागी, नितिन राणा, अमित त्यागी, अरुण प्रधान, रणबीर, पंकज त्यागी, सोनित कश्यप, विपिन गर्ग आदि रहे।