फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापुरुषों और वीरों के जीवन से प्रेरणा लें युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
महापुरुषों और वीरों के जीवन से प्रेरणा लें युवा
विज्ञापन


देवबंद (बागपत)। हिंदू स्वाभिमान संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष अभिषेक त्यागी ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को श्री गुरू गोबिंद सिंह और सरदार उद्यम सिंह जैसे विद्वानों की जीवनी पढ़कर उसका अनुसरण करना चाहिए।
मंगलवार को मोहल्ला कायस्थवाड़ा में उद्यम सिंह की जयंती पर कार्यक्रम में अभिषेक त्यागी ने कहा कि गुरू गोबिंद सिंह और उद्यम सिंह शौर्य के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने मुगलों के साथ अनेक युद्ध लड़े और धर्म की खातिर अपने परिवार का भी बलिदान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊधम सिंह ने जलियावालां बाग में अंग्रेजों से बदला लेने के लिए जनरल डायर को मौत की नींद सुला दिया था। उनका उद्देश्य था कि युवा शिक्षित होकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देकर मां भारती के मस्तक को संपूर्ण विश्व में गौरव से ऊंचा कर सके। नगर संयोजक विशाल माहेश्वरी ने कहा कि जातिवाद में बंटने से राष्ट्र का उत्थान नहीं हो सकता है। देश और प्रदेश की सरकारें हिंदुत्व के एजेंडे पर ही बनी हैं। इसलिए सरकारों को चाहिए कि वह हिंदुत्व और मठ मंदिरों की रक्षा करें। अध्यक्षता संजीव पाल व संचालन राजीव धीमान ने किया। इस मौके पर सचिन वाल्मीकि, गौरव धीमान, धीरज प्रकाश, पुनीत तायल, अंकुर, बिट्टू, रोहित त्यागी, गौतम वाल्मीकि, सुमित सैनी, आकाश शर्मा, अनिकेत वाल्मीकि, महेश, गजेंद्र जैन, मानव धीमान आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें