फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल पहुंच कमिश्नर ने हाथ में थामी चॉक और डस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कमिश्नर दीपक अग्रवाल बुधवार को एक बार फिर अपने गोद लिए गांव मल्हीपुर के उच्च प्राथमिक स्कूल पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले बच्चों को मिठाई खिलाई। इसके बाद कमिश्नर ने चॉक और डस्टर को हाथ में थामते हुए बोर्ड पर वर्णमाला लिखकर बच्चों से सवाल पूछे। साथ ही बच्चों से बोर्ड पर लिखवाकर भी देखा। कुछ ही देर में कमिश्नर बच्चों के पसंदीदा टीचर बन गए।
विज्ञापन

बुधवार को मल्हीपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर कमिश्नर ने कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को उनकी रुचि के अनुसार पढ़ाया। उन्होंने बच्चों से सवाल पूछकर और बोर्ड पर लिखवाकर उनके शिक्षा के स्तर को परखा। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिए कि वह बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ ही नैतिक ज्ञान और व्यवहारिक ज्ञान भी दें। उनके भीतर राष्ट्र प्रेम और भाईचारे की भावना उजागर करें। कमिश्नर ने प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक के छात्र हिमांशु और अभिषेक से एक से 10 तक की गिनती सुनी। इसके बाद उन्हें पूरी कक्षा को गिनती याद कराई। ऐसे ही कक्षा दो से पांच तक के छात्रों से उनकी पढ़ाई की जानकारी लेते हुए कई प्रश्न पूछे और किताब पढ़वाकर देखी। कई बच्चों ने कमिश्नर से सवाल किए जिनका उन्होंने एक शिक्षक की तरह शालीनता के साथ जवाब दिया। कमिश्नर ने कक्षा 6, 7 और 8 के बच्चों को सामान्य ज्ञान की जानकारी दी। कमिश्नर ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए स्कूलों का भ्रमण करने के निर्देश दिए। कहा प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए शिक्षकों का भी प्रशिक्षण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें