फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर कांड के आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज कर जेल भेजने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में आक्सीजन की कमी से दर्जनों बच्चों की मौत के मामले में दोषियों पर हत्या का मामला दर्ज कर जेल भेजे जाने की मांग की है।
विज्ञापन

बुधवार को रालोद कार्यकर्ता प्रदेश महासचिव धीर सिंह के नेतृत्व में एकत्रित होकर कलक्ट्रेट पहुंचे और गोरखपुर के मेडिकल कॉलेज में हुई बच्चों की मौत के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि गोरखपुर में मेडिकल कॉलेज के प्रशासन की लापरवाही और भ्रष्टाचार की वजह से 70 लोग असमय मौत के मुंह में समा गए, जिनमें 35 मासूम शामिल थे। उन्होंने मांग की है कि इस घटना की न्यायिक जांच उच्च न्यायालय के वर्तमान न्यायमूर्ति से कराई जाए। दोषी लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाए, मृतकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए तथा पीड़ित परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाए। स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ को बर्खास्त किया जाए तथा स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त किया जाए। कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के संबंध में राज्यपाल को प्रेषित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष चौधरी अय्यूब हसन, रूपेश सिंह चौहान, कृष्ण लाल राणा, प्रवीण राठी, चौधरी हरपाल सिंह बाल्मीकि, सत्यपाल सिंह, पंकज मलिक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें