फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लास्टिक फैक्ट्री में आग से लाखों का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
प्लास्टिक फैक्ट्री में आग से लाखों का सामान जला
विज्ञापन

सहारनपुर। देहरादून रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र ग्राम छज्जपुरा में प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भयंकर आग लग गई। जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने मशक्कत से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

देहरादून रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र ग्राम छज्जपुरा में स्थित स्टार प्लास्टिक में देर रात अचानक शार्ट सर्किट के कारण स्टार प्लास्टिक फैक्ट्री में तेज धमाके के साथ आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को कुछ समझने का मौका ही नहीं मिला। चंद मिनटों में ही पूरी फैक्ट्री धू-धू कर जलने लगी। फैक्ट्री के चौकीदार ने इसकी सूचना फैक्ट्री मालिक सलीम चौधरी को दी। सूचना मिलने पर जनकपुरी पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फैक्ट्री मालिक सलीम चौधरी ने बताया कि उसका लाखों रुपये का तैयार माल स्टाक के रूप में फैक्ट्री में रखा था। जो कि पूरी तरह जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें