फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैन समाज ने धूमधाम से मनाया सुगंध दशमी पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। दशलक्षण पर्व के छठे दिन बुधवार को सुगंध दशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जैन मंदिरों में उत्तम संयम धर्म की विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन

नगर के भगवान श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर बाहरा में दशलक्षण पर्व के छठे दिन सुगंध दशमी पर्व पर कार्यक्रम का शुभारंभ सुगंध दशमी की कथा से किया गया। श्री दिगंबर जैन मंदिर सरागवाड़ा, मंदिर जी कानूनगोयान और मंदिर जी नेचलगढ़ में श्रद्धालुओं ने अष्टकर्मों के नाश को हवन कुंड में आहुति दी। आचार्य विद्यासागर जी महाराज के शिष्य पंडित देवेन्द्र जैन शास्त्री जी ने बताया कि दशलक्षण पर्व का छठा दिन लोगों को अपनी इंद्रियों को वश में कर संयम से रहने की शिक्षा देता है। उन्होंने कहा कि संयम से जीवन व्यतीत करने वाला प्राणी सदैव सुखी रहता है। इसलिए प्रत्येक मनुष्य को जैन ग्रंथों के अनुसार दशलक्षण से अवगत कराकर जीवन जीने की कला सिखाई गई हैं। साथ ही नगर में प्रतिवर्ष अनंत चतुर्दशी पर निकलने वाली जलकलश यात्रा में इंद्र बने प्रणव जैन, साक्षात जैन, अविरल जैन, अरिहंत जैन, सिद्धांत जैन, निमित जैन उत्सव जैन, पर्व जैन, सार्थक जैन, अनुभव जैन, आर्जव जैन व अतुल जैन को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मोनिका जैन, अंशु जैन, पायल जैन, सुनीता जैन, रुचि जैन, अलका जैन, नितिका जैन, प्रदीप जैन, प्रवीन जैन, शिखा जैन, मानवी जैन, संजीव जैन, मनोज जैन, रविन्द्र जैन, अजय जैन, अखिलेश जैन, महेश जैन, अनुज जैन, संजय जैन, विपिन जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें