फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू मुस्लिम एकता का संदेश दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
होली मिलन कार्यक्रम में दिया हिंदू मुस्लिम एकता का संदेश
विज्ञापन

सहारनपुर। भारतीय किसान मजदूर मंच की ओर से आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में हिंदू मुस्लिम एकता का संदेश दिया गया। हिंदू और मुस्लिम महिलाओं ने एक दूसरे को प्रेम एवं सद्भाव का प्रतीक गुलाल लगाया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हकीकत नगर स्थित कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में भारतीय किसान मजदूर मंच के प्रदेश अध्यक्ष नीरपाल सिंह ने कहा कि होली का त्यौहार प्रेम एवं सद्भाव का पर्व है। उन्होंने कहा कि हिंदूू और मुस्लिम समुदाय को होली सहित सभी त्यौहारों को आपस में मिलजुलकर मनाना चाहिए। इससे सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा मिलता है। महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष आरती शर्मा ने मुस्लिम महिलाओं को गुलाल लगाकर सौहार्द का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि होली सद्भाव को बढ़ाने का त्यौहार है। महानगर अध्यक्ष शाहिस्ता ने कहा कि संगठन की ओर से आयोजित होली मिलन कार्यक्रम भाईचारे बढाने की दिशा में सराहनीय पहल है। इस दौरान कौसर जहां, बाबरी, शाहिना, नसरीन, नाजमा, राधा, सोनिया, भगत सिंह, विक्रम पुरी, विनोद, महफूज, सलीम, इकराम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें