बेहट (सहारनपुर)।
सहारनपुर समाचार पत्र विक्रेता एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी मंदिर परिक्षेत्र में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें भारी संख्या मेें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ उठाया।
एसोसिएशन कई वर्षों से सिद्धपीठ में भंडारे का आयोजन कर रही है। इस बार 15वें भंडारे का आयोजन हुआ। भंडारे से पूर्व एसोसिएशन के अध्यक्ष ऋषिपाल कश्यप, उपाध्यक्ष आनंद सागर, लेखराज चावला, संजय प्रताप सिंह, सुरेश थापा, सोनू कश्यप, मोहनलाल, दीपक थापा, महेश थापा, दिनेश कश्यप, नितेश कश्यप, प्रवेश कश्यप, विकास गुप्ता, राजकुमार गेगिया, ईश्वर, रवि शर्मा, सुजय कुमार बिट्टू शर्मा, महेंद्र चानना, गौरव शर्मा, शुभम, संदीप सोनी, धर्मेंद्र, सुभाष भाषी, सचिन सैनी, कपिल, ज्ञानचंद, विशांत कश्यप, प्रदीप, राजू मिस्त्री, ओमप्रकाश, राकेश यादव, राजकुमार यादव, गुलशन, बबलू, ललित, नरेश, ब्रिजेश शर्मा, हिंमाशु, राजकुमार पप्पू, संजय वर्मा आदि ने पहले बाबा भूरादेव को प्रसाद चढ़ाया और बाद में मां शाकंभरी देवी को भोग लगाया और माता के दरबार में मत्था टेक परिवार की कुशलता के लिए मन्नतें मांगी। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा लगाए गए माता के जयकारों से समूचा माहौल भक्तिमय रहा। इसके बाद आयोजित विशाल भंडारे में हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ उठाया।