फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने दी चेतावनी, मांगों न पूरी होने पर आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। भारतीय किसान संगठन के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में क्षेत्र के किसानों ने चीनी मिल प्रबंधक को किसानों के पिछले वर्ष के बकाया भुगतान करने और सामान्य प्रजाति के गन्ना किसानों को खाद बीज जल्द उपलब्ध कराने की मांग की गई। किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान 12 दिसंबर तक नहीं किया गया तो वह आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को भारतीय किसान संगठन के जिलाध्यक्ष ठा. अजब सिंह के नेतृत्व में एक किसानों का प्रतिनिधि मंडल किसान सहकारी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक एसडी सिंह से मिला। इसमें जिलाध्यक्ष ठा. अजब सिंह ने कहा कि चीनी मिल द्वारा सामान्य प्रजाति के गन्ना किसानों का पिछले वर्ष का करीब 18 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया गया। साथ ही चीनी मिल द्वारा सामान्य प्रजाति के गन्ना किसानों को खाद एवं बीज और दवाईयां भी नहीं दिया गई, जिससे गन्ना किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बार चीनी मिल द्वारा सामान्य गन्ना उत्पादक किसानों के गन्ने को रिजेक्ट कर उत्पीड़न करते हुए उनका गन्ना नहीं लिया जा रहा है। इससे गन्ना किसानों में चीनी मिल के प्रति रोष व्याप्त है। गन्ना किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनके पिछले वर्ष के गन्ना बकाया का पैमेंट और किसानों की समस्या का समाधान 12 दिसंबर तक नहीं होगा तो गन्ना किसान चीनी मिल के खिलाफ आंदोलन को बाध्य होंगे। इस दौरान भाकिस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव राणा, पूर्व उपसभापति कंवर सिंह, अजीत कुमार, मुल्की सिंह, जवाहर सिंह, चरण सिंह, शुभम सिंह, कुशल पाल सिंह, नकली सिंह, प्रीतम सिंह, ईश्वर सिंह आदि गन्ना किसान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें