फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम की लापरवाही पर फूटा छात्रों गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम की लापरवाही पर फूटा छात्रों गुस्सा
विज्ञापन

सहारनपुर। नगर निगम की लापरवाही के कारण एसएएम इंटर कॉलेज के छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। छुट्टी के बाद छात्रों ने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है कि कॉलेज के गेट पर नगर निगम द्वारा गहरा गड्ढा खोदा गया है। इसमें से निकल रहा गंदा पानी कॉलेज में घुस रहा है। इससे संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना हुआ है।
देहरादून रोड स्थित सतयुग आश्रम मॉडल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज कुमार काकरान ने बताया कि सीवर लाइन बंद होने के कारण कॉलेज के गेट पर चार माह पूर्व नगर निगम द्वारा गड्ढा खोदा गया था। चार माह से निर्माण कार्य अधर में लटका पड़ा है। उन्हें स्कूल का मेन गेट बंद रखना पड़ता है। छोटे गेट से छात्र और स्टॉफ कॉलेज में आते-जाते हैं। सीवर लाइन का गंदा पानी स्कूल परिसर में घुस रहा है। इससे छात्रों और स्टाफ में संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना हुआ है। गड्ढे में गिरकर कई छात्र चोटिल भी हो चुके हैं। नगर निगम से शिकायत भी जा चुकी है। मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कॉलेज की छुट्टी के बाद छात्र गेट पर एकत्र हुए और नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। छात्रों का कहना है कि गड्ढे के कारण उन्हें स्कूल आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनके कई साथी गड्ढे में गिरकर घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें