फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी के आश्वासन पर क्षत्रिय समाज की महापंचायत स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर (सहारनपुर)। राजपूत समाज के युवाओं पर रासुका और गुंडा एक्ट लगाने के विरोध में 15 सितंबर को होने वाली क्षत्रिय समाज की महापंचायत को स्थगित कर दिया गया है। क्षत्रिय समाज के लोगों ने यह निर्णय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार के क्षत्रिय समाज के युवाओं से रासुका हटाने के आश्वासन के बाद लिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसएसपी के साथ वार्ता के बाद क्षत्रिय समाज के लोगों ने महापंचायत को 15 दिनों के लिए स्थगित कर दिया है। उन्होंने कहा कि यदि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अपना वादे को पूरा नहीं किया तो फिर से महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान उत्तर प्रदेश क्षत्रिय समाज महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कान सिंह राणा, उपाध्यक्ष नाथी सिंह पुंडीर, ऋषिपाल सिंह, राजेंद्र राणा, कुशलपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, सन्नी राणा, कान्हा राणा, ब्रजेश सिंह, कमल राणा, शिवकुमार, बोकी राणा, मनीष राणा, अशोक राणा, विवेक, कुुलदीप, मोहित राणा, अमित सिंह, राहुल, कालूराम आदि रहे।
उधर, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की जैन कालेज रोड स्थित एक सभागार में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष डॉ. कुशलपाल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में राजपूत समाज का भारी उत्पीडन हो रहा है। उन्होंने महापंचायत को स्थगित करने की घोषणा करते हुए शासन प्रशासन को राजपूत समाज के युवाओं से रासुका एवं गुंडा एक्ट के लिए 15 दिन का समय दिया है। मांगेराम, देवेंद्र राणा, विनय राणा, अशोक सिंह, सुरेंद्र राणा, विनय राणा, केदार सिंह, अभय सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें