फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाकंभरी खोल में आया पानी, अलीगढ़ का साधु बहा

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। शिवालिक पहाड़ियों पर हुई बारिश के बाद शुक्रवार को शाकंभरी खोल (बरसाती नदी) में बाढ़ आ गई। इसके बाद सिद्धपीठ में अफरा-तफरी मच गई। एक साधु बह गया। उसका कुछ पता नहीं चल सका। सैकड़ों श्रद्धालु दोपहर बाद तक सिद्धपीठ में फंसे रहे। कई वाहन भी बहने से क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को गणेश चतुर्थी के पर्व पर सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में दिन निकलने से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना प्रारंभ हो गया था। करीब दस बजे अचानक पहाड़ियों पर बारिश के बाद शाकंभरी खोल में बाढ़ आ गई, जिससे दुकानदारों और श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सुरक्षित स्थानों पर शरण ली। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि गत दिवस अलीगढ़ से आया एक साधु शौच के लिए जाते समय अचानक तेज बहाव पानी बह गया। उसका कुछ पता नहीं चल सका। साधु दद्दा आश्रम में ठहरा हुआ था। शाम तक उसका कोई पता नहीं चल सका था। कई वाहन भी पानी के बहाव में बहकर क्षतिग्रस्त हो गए। दोपहर तक नदी उफान पर रही, जिसके चलते सिद्धपीठ में दोपहर बाद तक सैकड़ों श्रद्धालु फंसे रहे। भूरादेव मंदिर पर भी देवी दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा। वाहनों की भरमार से भूरादेव पर जाम लगा रहा। शाम के वक्त पानी उतरने के बाद ही शाकंभरी सिद्ध पीठ परिक्षेत्र में फंसे श्रद्धालु वहां से सुरक्षित निकल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें