जाहरवीर म्हाड़ियों पर मेलों का आयोजन शुरू
बेहट। दयालपुर गांव स्थित देवता मंदिर परिसर में स्थित जाहरवीर गोगा म्हाड़ी पर शनिवार को मेले का आयोजन किया जाएगा। म्हाड़ी व्यवस्थापक सतराम ने बताया कि मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। उधर, बेहट में चकरोता रोड स्थित जाहरवीर गोगा म्हाड़ी पर हर बरस की भांति इस बार भी 28 अगस्त को एक दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा। म्हाड़ी के ट्रस्टी संदीप अग्रवाल ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 28 अगस्त को शाम चार बजे उनके निवास पर छड़ी पूजन होगा और शाम पांच बजे छड़ी मेला स्थल के लिए प्रस्थान करेगी। मेले के दौरान म्हाड़ी पर भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।