फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद में महिलाओं ने धूमधाम से मनाई हरियाली तीज

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद में महिलाओं ने धूमधाम से मनाई हरियाली तीज
विज्ञापन


देवबंद (सहारनपुर)। नगर में बुधवार की रात कई स्थानों पर हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने सावन के मंगल गीत गाकर झूलों पर पींगों का खूब आनंद उठाया। इस अवसर पर अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। इनमें विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
भारत विकास परिषद मेन शाखा के तत्वावधान में मंगलौर चौकी स्थित बैंक्वेट में तीज मेला आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मृदुला गोयल, शशि त्यागी, रेखा तंवर, अनीता गर्ग, सुधा गांधी और गुरमीत कौर ने संयुक्त रूप से किया। तीज मेले में बच्चों द्वारा सुंदर नृत्य, तीज क्वीन, लक्की ड्रा कूपन, रेमिड राउंड गिफ्ट व मेहंदी आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। तीज विनर नेहा तायल रही। इस मौके पर मोनिका सिंघल, एकता शर्मा, धीरज सोनी, दीपिका वर्मा, ममता अग्रवाल, रश्मि चौधरी, पूनम त्यागी, मेघा सिंघल, प्राची गोयल, आरती सिंघल, शिल्पी गर्ग आदि रही।
विज्ञापन

लाला पूरणचंद साहनी मेमोरियल इंटर कॉलेज में त्रिवेणी लेडीज क्लब द्वारा हरियाली तीज का पर्व मनाया गया। इसमें त्रिवेणी परिवार की महिलाओं ने झूला झूलकर सावन के मंगल गीत गाए। मेहंदी एंव सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में सविता मिश्रा, साधना त्यागी व प्रगति तीज क्वीन चुनी गई। मेहंदी प्रतियोगिता में उमा रेड्डी प्रथम रही। अतिथियों को क्लब की ओर से फूलों के गुलदस्ते भेंट कर उनका स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि सीओ सिद्धार्थ सिंह की धर्मपत्नी श्वेता सिंह रही। इस मौके पर सविता, बबीता गर्ग, अलका त्यागी, पूनम राना, झुमकी गोप आदि मौजूद रही।
महाराजा अग्रसेन महिला मंडल समिति द्वारा मजनूवाला रोड स्थित रेस्त्रां में तीज महोत्सव का शुभारंभ गणेश वंदना से किया गया। तीज क्वीन संगीता अग्रवाल को चुना गया। अतिथियों ने संगीता को क्राउन पहनाकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि डॉ. कांता त्यागी और अर्चना अग्रवाल ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में सुमन सिंघल, अर्पणा अग्रवाल, अरुणा अग्रवाल, सुधा गुप्ता, आभा सिंघल, रेनू गोयल, श्वेता कंसल, पूनम सिंघल, सुभिता अग्रवाल, सुनीता कंसल, शिप्रा, मोनिका, रेशू, कमलेश, साधना बंसल, सुमन गर्ग आदि रही।
विज्ञापन

सरस्वती शिशु मंदिर में नारी शक्ति एकता मंच के हरियाली तीज महोत्सव का शुभारंभ कांता त्यागी, मीरा चौरसिया, विजयपाल और स्वराज ने दीप प्रज्जवलित कर किया। संचालन ममता वर्मा ने किया। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। निर्णायक मंडल में ज्योति वर्मा, रेखा वर्मा, सोनिया त्यागी, दुर्गेश शर्मा, निधि, सरिता सिंह आदि रही। रिया वर्मा को तीज क्वीन चुना गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अरूण गोयल, पूजा, नीलम राणा, बबीता शर्मा, गरिमा माहेश्वरी, पूनम, रीना धीमान, पुष्पा आदि रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें