फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विषाक्त भोजन से आठ लोगों की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
विषाक्त भोजन से आठ लोगों की हालत बिगड़ी
विज्ञापन


बेहट (सहारनपुर)। उसंड गांव में विषाक्त भोजन से एक ही परिवार के आठ लोगों की हालत बिगड़ गई। उन्हें सुबह सीएचसी बेहट में भर्ती कराया गया, जहां से तीन को हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गांव उसंड़ निवासी राकेश और उसके परिवार ने बुधवार रात करीब आठ बजे खाना खाया था। उन्होंने अरवी की सब्जी खाई थी। बृहस्पतिवार सुबह जब परिवार का कोई भी सदस्य नहीं उठा तो पड़ोसी उनके घर पर पहुंचे। पूरा परिवार सोया हुआ था। पड़ोसियों के जगाने पर सभी का सिर चकरा रहा था। कुछ देर बाद सभी को उल्टी आने लगी। ग्रामीणों ने राकेश (45) उसकी पत्नी रेखा (40), मां विमला (62), बेटा अनुज (22), संजू (25), पुत्रवधू अनुराधा (22), पुत्रियां प्रियंका (20) और काजल (16) को सीएचसी बेहट लाकर भर्ती कराया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. उस्मान ने बताया कि शुरूआती जांच में यह विषाक्त भोजन का ही मामला लग रहा है। रेखा, विमला और अनुज को लगातार उल्टी आ रही है। उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें