फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

101 परीक्षा केंद्रों पर 73590 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

Wed, 02 Nov 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित बोर्ड परीक्षा में छात्र संख्या लगातार घट रही है। परीक्षा में इस बार भी छह हजार से ज्यादा परीक्षार्थी कम हो गए है। इसको लेकर शासन ने विभागीय अधिकारियों से जवाब-तलब किया है। 
विज्ञापन


  बता दें कि पिछले साल यूपी बोर्ड परीक्षा जनपद के 112 केंद्रों पर हुई थी। हाल ही में डीएम शफकत कमाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस बार परीक्षार्थियों की कम संख्या को देखते हुए 11 परीक्षा केंद्रों को निरस्त कर दिया है। इस बार परीक्षा जिले के 101 केंद्रों पर संपन्न होगी।

बोर्ड परीक्षा में पिछले कई वर्षों से छात्र संख्या लगातार घट रही है। जिसमे इस बार 73590 छात्र परीक्षा देंगे।‌इसको लेकर शासन से लेकर विभागीय अधिकारी तक टेंशन में है। इस बार दसवीं और बारहवीं के बोर्ड परीक्षार्थियों में 6834 परीक्षार्थी और कम हो गए।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो इसको लेकर शासन ने जिला स्तरीय अधिकारियों से जवाब-तलब किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक राधाकृष्ण तिवारी का कहना है कि बोर्ड परीक्षा में छात्र संख्या कम हो रही है। यह चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं में सीबीएसई का क्रेज बढ़ रहा है। इसके कारण भी यूपी बोर्ड में छात्रों की संख्या कम हो रही है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें