फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जल निकासी के लिए तीन नालों पर खर्च होंगे 100 करोड़

Sun, 05 Jul 2026 01:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम की 15वीं वित्त बैठक में जल निकासी के लिए करीब 100 करोड़ रुपये से तीन नालों के निर्माण की स्वीकृति दी गई। इसके अलावा वार्ड 27 के गणपति विहार में उमर पैलेस से ढमोला नदी तक 70 लाख रुपये से नाला निर्माण भी होगा।
विज्ञापन

महापौर डॉ. अजय कुमार की अध्यक्षता में हुई वित्त की बैठक में वार्ड 33 में यश विहार से टपरी बाईपास अनुराग विहार को होते हुए 2,660 मीटर लंबे आरसीसी नाला निर्माण तथा चिलकाना रोड पर लॉर्ड महावीरा एकेडमी से पांवधोई नदी तक 1,744 मीटर लंबाई का आरसीसी नाला निर्माण करने को स्वीकृति दी गई।
इसके अलावा वार्ड 57 इस्लामिया कॉलेज रोड पर 520 मीटर लंबे आरसीसी नाला निर्माण को भी स्वीकृति मिली। इन नालों के निर्माण के अलावा शहर के छह वार्डों में 35 हॉर्स पावर के छह नलकूप रिबोर कराए जाएंगे। इनमें वार्ड 11 पैरामाउंट ट्यूलिप कॉलोनी, वार्ड 13 ट्रांसपोर्टनगर, वार्ड 22 मातागढ़ जलकर परिसर, वार्ड 68 तेलियों का चौक, वार्ड 62 गोटेशाह और वार्ड 13 म्हाडी श्मशान घाट के पास का स्थान शामिल है।
विज्ञापन

पांच वार्डों में वार्ड 36 जोहरिया मस्जिद के निकट, वार्ड दो अजीत सिंह नगर, वार्ड 30 में 62 फुटा रोड, वार्ड 25 में कोरी माजरा और वार्ड 10 अंकित बिहार में 15 एचपी के मिनी नलकूप के कार्य को स्वीकृति दी गई। इस कार्य पर करीब 98 लाख रुपये खर्च होंगे।
बैठक में ओवरहैड टैंकों की मरम्मत और पेंटिंग के लिए करीब दो करोड़ 78 लाख रुपये स्वीकृत किए गए। जिन ओवरहेड टैंकों की पेंटिंग और मरम्मत का कार्य होना है, उनमें वार्ड 40 गांधी पार्क, सर्किट हाउस, लेबर कॉलोनी, साबरी का बाग, खाताखेड़ी, मातागढ़, चकराता रोड, नुमाइश कैंप, ट्रांसपोर्ट नगर और पारस पुरम (बाउंड्री वाल) का कार्य शामिल है। बैठक में नगर आयुक्त शिपू गिरी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें