फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के मामले में 10 साल का कारावास

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोतवाली मंडी क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को दोषी पाते हुए न्यायालय ने दस वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही आरोपी को दस हजार रुपये के अर्थदंड से भी दंडित किया है।
विज्ञापन

एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि चार दिसंबर 2016 को कोतवाली मंडी में एक युवती ने शाहनजर उर्फ पप्पू निवासी मोहल्ला धोबीवाला के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसएसपी के मुताबिक पुलिस ने मामले की न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की। इसके साथ ही प्रकरण की सशक्त पैरवी की गई। मामले अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या एक ने आरोपी को दोषी पाते हुए दस वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी को दस हजार रुपये के अर्थदंड से भी दंडित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें