पंजीकरण से औद्योगिक इकाइयों को मिलेगा विभिन्न योजनाओं का लाभ : पांडे
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डीसी पांडे ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ पाने के लिए औद्योगिक इकाइयों को पंजीकरण कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने के लिए सिंगल विंडो निवेश मित्र पोर्टल पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। नारंगी, हरी और सफेद श्रेणी की इकाइयों को अनापत्ति प्रमाण पत्र स्थानीय स्तर पर जबकि लाल श्रेणी वाली इकाइयों को लखनऊ से मिलेगा।
प्रताप मार्केट स्थित कार्यालय पर इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यशाला का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि सफेद श्रेणी वाली इकाइयों को 10 वर्षों के लिए एनओसी दी जाएगी। नारंगी श्रेणी वाली इकाइयों को पांच वर्षों के लिए एनओसी मिलेगी। आईआईए के चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सड़ाना ने कहा कि उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के साथ औद्योगिक इकाइयों को अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) से संबंधित समस्याओं के संबंध में कार्यशाला का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी उद्यमी अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभाते हुए प्रदूषण से बचने के लिए अपनी इकाइयों के बाहर पौधरोपण अवश्य करें। संजीव अरोड़ा, अशोक बजाज आदि उद्यमियों ने भी विचार रखे। इस दौरान सरदार हरजीत सिंह, राजेश सपरा, प्रियेश गर्ग, एस कुमार अरोड़ा, परमजीत सिंह, सतीश अरोड़ा, विनय दहूजा, ऋषभ अग्रवाल, राही मक्कड़, सागर भटनागर, आकाश जाटव, अतिश गुप्ता, नीरज गोयल, संजय यादव, अरविंद खन्ना, सुनील वर्मा, सुरेंद्र अरोड़ा, युद्धवीर सिंह, योगेश कुमार, गौरव शाह, सरदार मनमोहन सिंह, अवजीत सिह, राकेश राणा, पुनीत डंग, अशोक धीमान, मदनलाल तलवार, कर्ण शर्मा, गुलशेर, दीपक मौर्य, रंजीत सिंह आदि मौजूद रहे।