फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मोदी ने कभी चाय नहीं बेची'

Fri, 24 Jan 2014 12:18 PM IST
अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी अपने को चाय बेचने वाला कहते हैं, लेकिन अब तक उन्हें किसी ने चाय बेचते हुए नहीं देखा। वह जनता को गुमराह कर रहे हैं। कहा कि कांग्रेस घोषणा नहीं, बल्कि काम करती है।
विज्ञापन


दिल्ली में मुख्यमंत्री केजरीवाल ने जो भी किया, उसकी जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट आने पर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। फिलहाल ‘आप’ को पार्टी समर्थन देती रहेगी। गृह राज्यमंत्री मनियर में पूर्व मंत्री स्व. निर्भय नारायण सिंह की प्रतिमा के अनावरण पर पहुंचे थे।

इस मौके पर आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने पाकिस्तानी आतंकवादियों को छोड़ने का काम किया। भाईजी (अखिलेश सरकार) और बहनजी (मायावती) की सरकार यूपी के लोग देख चुके हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इनकी सरकार में सड़कों के नाम पर अरबों रुपये खर्च किए गए हैं, लेकिन उनकी हालत पहले से भी ज्यादा जर्जर हो गई है। इससे प्रदेश में भ्रष्टाचार पूरी तरह से झलक रहा है।

सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने आज 70 फीसदी लोगों को खाद्य सुरक्षा योजना के तहत भूखे मरने से बचाने का काम किया। अगर किसी सरकार ने सबसे अधिक आतंकियों को पकड़ने का काम किया है तो वह सिर्फ यूपीए सरकार है।

उन्होंने पूर्व मंत्री स्व. निर्भय नारायण सिंह के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्हें छात्र जीवन से ही जानता था। उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि उनकी इंसानियत, उनकी ईमानदारी को जीवन में सरलता तथा सहजता से उतारें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें