फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा से करीबी पर अजीत ने दो सांसदों को किया निलंबित

Fri, 19 Jul 2013 06:00 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) ने अपने दो सांसदों को सत्ताधारी समाजवादी पार्टी (सपा) से बढ़ती नजदीकियों के चलते निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


पार्टी ने दोनों सांसदों पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया है। पार्टी आगे दलबदल कानून के तहत कार्रवाई करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष से अपील भी कर सकती है।
विज्ञापन


जानिए अखिलेश मंत्रिमंडल विस्तार के 8 खास पहलू
पार्टी सूत्रों के मुताबिक रालोद अध्यक्ष अजित सिंह ने अमरोहा से सांसद देवेंद्र नागपाल और हाथरस से सांसद सारिक बाघेल को पार्टी से निलंबित कर दिया है।

सांसदों को जवाब देने के लिए एक हफ्ते का समय दिया गया है। अगर वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाते हैं तो लोकसभा में उनके खिलाफ अपील की जा सकती है।

मुलायम ने की महिलाओं की अनदेखी, अखिलेश भूले यूथ एजेंडा
सपा के साथ साझा किया मंच
निलंबित किए गए दोनों सांसदों पर आरोप है कि वे दोंनो रालोद के खिलाफ बोल रहे हैं और पिछले एक साल में उनकी समाजवादी पार्टी से निकटता बढ़ी है।

लोस चुनाव से पहले अखिलेश करेंगे एक और विस्तार!
रालोद के अनुसार उसके पास सूचना है कि बाघेल को लोकसभा चुनाव के लिए आगरा से सपा उम्मीदवार घोषित कर दिया गया है। साथ ही नागपाल ने सपा नेताओं के साथ उनके कार्यक्रमों में मंच साझा किया है।
विज्ञापन


पार्टी का कहना है कि इन दोनों ने रालोद और उसके प्रमुख के विरोध में बयानबाजी की है और ये सांसद मीडिया में आए उनके वक्तव्यों को नकार नहीं सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें