दंगों के बाद हो रहे उत्तरप्रदेश चुनाव में मतों के ध्रुवीकरण के लिए अब सारी मर्यादाएं लांघने लगे हैं। यहां सहारनपुर के मुस्लिम इलाकों में भड़काऊ और आपत्तिजनक पर्चा बांटकर माहौल बिगाड़ने की साजिश की गई है।
दंगों के जख्म कुरेदकर विरोधी दलों को कटघरे में खड़ा कर वोटों को एकजुट करने का नापाक मंसूबा पाला जा रहा है। उधर, मुस्लिम इलाकों में बांटे गए भड़काऊ पर्चे अधिकारियों तक भी पहुंच गए हैं। अधिकारियों का दल इस मामले में विधिक राय लेकर चुनाव आयोग से भावनाओं को भड़काने वालों की शिकायत भी करने की योजना तैयार कर रहा है।
पिछले कुछ दिनों से मिन जानिब इंसाफ पसंद आवामी फोरम सहारनपुर की ओर से मुस्लिम इलाकों में गुपचुप तरीके से एक भड़काऊ पर्चा बांटा जा रहा है। इसमें लोकसभा चुनाव की तर्ज पर ही मतदान की अपील की जा रही है।