फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनसनी गैंगरेप की, मामला गर्भपात से मौत का निकला

Sun, 24 Aug 2014 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाह, पिनाहट, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में पिढ़ौरा के एक गांव की दलित किशोरी के साथ शुक्रवार रात चचेरे भाइयों द्वारा सामूहिक बलात्कार के बाद मौत की खबर जिसे भी मिली सन्न रह गया। पुलिस के आला अफसरान हरकत में आ गए। शनिवार देर शाम आए पोस्टमार्टम रिपोर्ट से लेकिन कहानी बदल गई।
विज्ञापन


अकुशल हाथों कराए गए गर्भपात के कारण हुए रक्तस्राव के चलते किशोरी की मौत हुई। हालांकि गर्भ पूर्व में कभी किए गए दुष्कर्म का नतीजा होने की आशंका भी है। सुबह अपहरण, बलात्कार, हत्या और पाक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया था।

घटना की नींव तो शुक्रवार को ही पड़ गई थी लेकिन चरम शनिवार सुबह सामने आया। 16 साल की यह किशोरी शुक्रवार सुबह करीब दस बजे अपनी मां के साथ भदरौली आई थी। मां को पंजाब नेशनल बैंक में पेंशन के लिए खाता खोलवाना था। इस प्रक्रिया में व्यस्त मां से पानी पीकर आने की बात कहकर किशोरी बैंक से निकली लेकिन लौटी नहीं। मां ने पहले इंतजार किया फिर शाम छह बजे तक उसे बाजार में खोजती फिरी। वह न मिली तो गांव लौटी और घरवालों को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहोशी की हालत में सड़क पर मिली थी किशोरी

उधर किशोरी शनिवार की भोर जरार के सराफा बाजार में नीमबेहोशी हालत में सड़क पर पड़ी मिली। उसके कपड़े खून से लथपथ थे। थाना बाह की पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। अस्पताल में किशोरी ने सीओ और इंस्पेक्टर को बताया कि भदरौली से घर जाते समय दो चचेरे भाई उसे साथ ले गए। एक ने उसे पकड़ा और दूसरे ने दुराचार किया। फिर उसे आटो में बैठाकर वे भाग गए। वह डर के मारे आटो से उतर कर जरार में रहने वाली बहन के घर जाने को पैदल ही चल पड़ी लेकिन रास्ते में गिर पड़ी। अधिक खून बहने से उसकी दशा गंभीर हो गई थी।

सुबह लगभग सात बजे उसे आगरा भेजने की तैयारी ही हो रही थी कि उसने दम तोड़ दिया। तब तक घरवाले भी वहां आ चुके थे। डीआईजी लक्ष्मी सिंह, एसएसपी शलभ माथुर, एसपीआरए केपी यादव भी पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने बाजार से किशोरी के बिखरे पड़े रक्त के सैंपल लिए।  

किशोरी के शव का पोस्टमार्टम महिला चिकित्सक की मौजूदगी में डाक्टरों के पैनल ने किया। एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। बिसरा और गर्भाशय को जांच के लिए भेजा गया है। अगर उसके साथ कभी दुष्कर्म हुआ होगा तो दोषियों का पता लगाने के लिए डीएनए सैपलिंग भी कराई जाएगी। जिन युवकों पर आरोप है, उनकी लोकेशन चेक की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें