फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में सतर्कता: यात्रा से लौटे हैं तो 14 दिन होम क्वारंटीन में रहना अनिवार्य, आगरा प्रशासन ने जारी किए निर्देश

Mon, 20 Dec 2021 12:47 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में कोरोना वायरस की दूसरी लहर में विदेश से लौटे नागरिकों ने संक्रमण को बढ़ाया था, अब ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरे को देखते हुए प्रशासन कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहता है।
विज्ञापन
आगरा में कोरोना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यात्रा से लौटने वाले लोगों को 14 दिन होम क्वारंटीन में रहना प्रशासन ने अनिवार्य कर दिया है। उन्हें यात्रा का विवरण स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराना होगा। शहर में धारा 144 लागू है। ओमिक्रॉन संक्रमण के खतरे को भांपते हुए आगामी क्रिसमस, नव वर्ष और गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है।

विज्ञापन

एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि शहर में निषेधाज्ञा लागू है। सार्वजनिक स्थल पर चार व्यक्ति से अधिक एक साथ खड़े नहीं होंगे। मास्क लगाकर रहें। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय यात्रा से लौटने वाले प्रवासी और ओमिक्रॉन प्रभावित क्षेत्रों से लौटने वाले यात्रियों की कंट्रोल रूम से निगरानी होगी। उन्हें 14 दिन होम क्वारंटीन में रहना होगा। यात्रा का विवरण देना होगा। प्रत्येक व्यक्ति की जांच अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में क्रिसमस त्योहार है। ऐसे में लोग लापरवाही न बरतें। सतर्कता के साथ त्योहार मनाएं। नव वर्ष समारोह बिना अनुमति के आयोजित नहीं होंगे। गणतंत्र दिवस तक शहर में सड़क व बाजारों में पुलिस गश्त करेगी। 

स्वास्थ्य केंद्र हुए तैयार
जिले में बरौली अहीर, खंदौली, सैंया स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना के उपचार के लिए तैयार किए गए हैं। यहां ऑक्सीजन सिलिंडर, कंसंट्रेटर, दवाइयों की किट व लेब टेक्नीशियन आदि की सुविधा सुनिश्चित की गई हैं। शहर में एसएन मेडिकल कॉलेज में 100 बेड का ओमिक्रॉन वार्ड बन चुका है। जिला अस्पताल में वार्ड तैयार हो रहा है। 

कोई संक्रमित नहीं मिला

विज्ञापन

जिला प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को 6,749 लोगों की कोरोना जांच की गई। कोई संक्रमित नहीं मिला है। जिले में सक्रिय मरीज शून्य हैं। अब तक 21.30 लाख लोगों की जांच में 25,771 मरीज मिल चुके हैं। जिनमें 458 की मौत हो चुकी है जबकि 25,313 मरीज ठीक हो चुके हैं। 
विज्ञापन


रिश्तों में पड़ी दरार: शक हुआ दूर...बनी बिगड़ी बात...फिर आए पास, पढ़िए परामर्श केंद्र पर आए मामले
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें