फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन तक पहुंची खाकी में छिपे गद्दारों की कुंडली

Mon, 11 Mar 2013 12:21 PM IST
प्रतापगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
खाकी में गद्दार छिपे हैं! जरूरत पर दुम हिला कर भागने वालों की लंबी फेहरिश्त है। विभाग में गोपनीयता लीक करने वालों की भी कमी नहीं है। ऐसे करीब दर्जन भर पुलिस कर्मियों की कुंडली नए सीओ कुंडा ने तैयार की है। खबर मिली है कि उस सूची को उन्होंने शासन तक भेज दिया है। ऐसे लोगों की बाबत उनकी तलाश अभी जारी है।
विज्ञापन


सीओ जियाउलहक को जब गोली लगी तो उनके साथ रहे खाकी में छिपे गद्दार वहां से दुबक कर भाग निकले थे। नए सीओ सुखसागर शुक्ल यहां आने के बाद इस बात को लेकर काफी हैरान हैं। उन्होंने कहा कि वर्दी में छिपे भेदिए वारदात की जांच में ही नहीं आने वाले दिनों में भी विभाग के लिए खतरा हैं। ऐसे लोगों का चिन्हित होना बेहद जरूरी है। उनका मानना है कि डीएसपी के साथ रहे लोग साथ दिए होते तो शायद उनकी जान बच जाती।

इन तमाम बातों को ध्यान में रखते हुए करीब आधा दर्जन दरोगा और इससे अधिक सिपाहियों की कुंडली उन्होंने तैयार की है। महकमे में अविश्वसनीय लोगों की उस सूची को उन्होंने अफसरों के साथ ही शासन को भेजा है। कहते हैं कि ऐसे लोगों की उनकी तलाश अभी खत्म नहीं हुई।
विज्ञापन


सीएम के ‘सिपाहियों’ पर सीबीआई की नजर
डीएसपी हत्याकांड की पड़ताल करने आई सीबीआई टीम की जांच को लेकर सपाई भी खासे बेचैन हैं। उनकी बेताबी यह है कि सीबीआई किस पर क्या कर रही है। इसी मंशा के तहत सपा के सिपाही कहे जाने वाले सक्रिय कार्यकर्ता टीम पर नजर रखे हुए हैं।

बलीपुर तिहरे हत्याकांड का मामला राजा भैया से जुड़ा तो सियासी माहौल में भूचाल आ गया। चूंकि वह सपा में खाद्य रसद मंत्री थे, इसलिए सपा की साख भी इस प्रकरण से जुड़ गई थी। काफी हो हल्ला के बाद पीड़ितों को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राहत दी। उधर मंत्री पद से राजा भैया ने इस्तीफा दे दिया।

तमाम सियासी तूफान के बाद माहौल कुछ नरम पड़ा तो पूरा प्रकरण सीबीआई के पाले में चला गया। तीन दिन पहले जांच में कुंडा आई सीबीआई की पड़ताल को लेकर सपाइयों में खासी बेचैनी है। सीबीआई टीम के सदस्य कब और किस क्षेत्र में पड़ताल के लिए निकले हैं, इस बात पर उनकी पैनी नजर है।

सपा के सिपाही कहे जाने वाले पार्टी के कुछ कद्दावरों ने नजर रखने के लिए इनको लगा भी रखा है। यह कार्यकर्ता पुलिस विभाग के कुछ कर्मियों से भी राज लेने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक इकट्ठा की गई सीबीआई के भ्रमण की जानकारी और पुलिस से जुटाई गई टूटी फूटी खबर वह अपने आका को पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें