फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांवला दूल्हा देख भड़की दुल्हन, शादी से किया मना

Tue, 14 May 2013 12:06 PM IST
डीह (रायबरेली)/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंडबाजे की धुन पर बाराती थिरक रहे थे तो दूल्हा देखने के लिए हर कोई आतुर था। दुल्हन की नजर दूल्हे पर पड़ी तो वह तमतमा उठी। उसने दूल्हे को सांवला बताकर शादी करने से ही इंकार कर दिया।
विज्ञापन


अचानक दुल्हन के शादी से इंकार करने पर बैंडबाजे की आवाज बंद हो गई तो धुन पर थिरक रहे बाराती सन्न रह गए।

मानमनौव्वल का दौर चला, लेकिन दुल्हन राजी नहीं हुई। आखिर में बिना दूल्हन के ही बारातियों को बैरंग लौटना पड़ा।

सलोन तहसील क्षेत्र के भटनोसा गांव में एक व्यक्ति की लड़की की शादी थी। जगतपुर थाना क्षेत्र के सिंघापुर भटौली गांव से बारात आई थी। बारात पहुंची तो उसका खूब सेवा सत्कार हुआ।

द्वारचार का समय आया। सभी बाराती बैंडबाजे की धुन पर थिरकते हुए जनवास से दुल्हन के घर पहुंचे। द्वारचार की रस्में चल ही रही थी कि दुल्हन की नजर दूल्हे पर पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक दुल्हन का चेहरा तिलमिला उठा और उसने दूल्हे को सांवला बताकर शादी करने से इंकार कर दिया।

अचानक दुल्हन के शादी से इंकार करने पर बाराती पक्ष के साथ ही जनाती पक्ष के लोगों के होश उड़ गए। द्वारचार के दौरान होने वाली रस्में रुक गई।

जनाती और बराती पक्ष आपस में बैठकर शादी करने को लेकर बातचीत करने लगे। बावजूद लड़की शादी करने के लिए राजी नहीं हुई। बात न बनने पर बारात वापस लौट गई।

उधर, सूची चौकी प्रभारी सुरेंद्र कुमार का कहना है कि मामला जानकारी में आया है। किसी पक्ष ने सूची में तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें