फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम से नहीं निकल रहे 2000 के नोट, जमाखोरी की वजह से छपाई हुई बंद

Mon, 07 Oct 2019 04:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
दो हजार का नोट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में बाजार में उत्साह के चलते शहर के ज्यादातर एटीएम को ‘नो कैश’ हो गए हैं। वहीं एटीएम से 2000 के नोट भी नहीं निकल रहे हैं। एटीएम से सिर्फ 100, 500 और 200 के नोट ही निकल रहे हैं।

विज्ञापन


वहीं बैंक भी बैंक भी इस बात को स्वीकार रहे हैं कि बाजार से 2000 के नोट भी वापस नहीं आ रहे हैं। एसबीआई ने भी यह स्वीकार की है कि उसने भी एटीएम से 2000 रुपये के नोटों को हटाने की प्रक्रिया शुरू दी है।

वहीं बनारस के लीड बैंक मैनेजर (एलटीडी) मिथिलेश कुमार ने बताया कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (भारतीय रिजर्व बैंक) ने दो हजार के नोटों की छपाई बंद कर दी थी। इसी वजह से 2000 की करेंसी मार्केट में नहीं आ पा रही है। इसके साथ ही बाजारों में 2000 के नोट नहीं चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जमाखोरी की वजह से बंद हुई 2000 के नोट की छपाई
2000 रुपये के नोट की जमाखोरी की वजह से रिजर्व बैंक ने करीब डेढ़ साल पहले इसकी छपाई बंद कर दी थी। वर्ष 2019 की शुरुआत में 80 फीसदी 2000 के नोट न तो बैंक में थे न ही बाजार में। तभी इस बात की आशंका बढ़ गई थी कि सरकार 2000 के नोट का चलन सीमित कर देगी। उसकी बानगी अब एटीएम से कैसेट हटाने की कवायद के तौर पर देखी जा सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें