फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसाराम पर आरोप लगाने वाली बच्ची के पिता को धमकी

Mon, 26 Aug 2013 12:49 AM IST
शाहजहांपुर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आसाराम बापू के जोधपुर स्थित आश्रम में दुष्कर्म का शिकार हुई शहर की बेटी के पिता को धमकियां मिल रही हैं।
विज्ञापन


उसके पिता के अनुसार आसाराम के कुछ शिष्य उनको समझाने की कोशिश कर रहे हैं तो कुछ उन्हें फोन पर गलत अंजाम भुगतने की धमकियां दे रहे हैं।

पीड़िता के पिता का कहना है कि उसके पुत्र को छिंदवाड़ा स्थित आश्रम में बंधक बना लिया गया था। उसे छुड़वाने के लिए वह इस समय छिंदवाड़ा में हैं। पुलिस उनके बेटे को छुड़वाने में मदद कर रही है।

पढ़ें, पीड़िता ने बाहर से बता दिया कैसी है कुटिया

उन्होंने बताया कि आसाराम बापू के बरेली निवासी एक शिष्य ने धमकी दी है कि अगर बात नहीं मानी तो गंभीर अंजाम भुगतना पडे़गा। इन धमकियों से परिवार दहशत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार की रात कुछ साधक उनको मनाने उनके घर पर आए थे, लेकिन उन्होंने उनसे मिलने से इनकार कर दिया। यहां दुष्कर्म पीड़िता के आवास पर पुलिस का पहरा है।

पढ़ें, आसाराम बापू ने की भगवान बुद्ध से खुद की तुलना

इस बीच, विरोध के बावजूद यहां आए आसाराम बापू के शिष्य सुरेशानंद ने रुद्रपुर स्थित आश्रम में रविवार को सत्संग किया। इसमें तमाम साधक मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से यहां पुलिस फोर्स भी तैनात रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें