फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोती की उम्र की किशोरी की लूट ली आबरू

Sun, 09 Jun 2013 01:38 AM IST
ग्रेटर नोएडा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात एक बुजुर्ग ने 10 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म किया। पीड़ित लड़की घर में विवाद होने के बाद अपनी बहन के साथ उसकी ससुराल जा रही थी।
विज्ञापन


वारदात के बाद बच्ची जंगल में पीसीआर को मिली। रात भर अभियान चलाने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मेडिकल परीक्षण के बाद बच्ची को उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया।

थाना प्रभारी बीआर जैदी ने बताया कि बुलंदशहर के छतारी थाना क्षेत्र निवासी किसान शुक्रवार को अपने एक बीमार रिश्तेदार को देखने के लिए गांव से बाहर गया हुआ था।
विज्ञापन


घर पर केवल चार बहनें ही थीं। शुक्रवार शाम उनमें विवाद हो गया। इनमें से शादीशुदा लड़की अपनी 10 वर्षीय बहन को लेकर बुलंदशहर में ही स्थित ससुराल के लिए ट्रक से चली।

इस दौरान दोनों बहनें गलती से दनकौर-खेरली के पास उतार गईं और वहां से चलकर ग्रेनो के सिरसा हनुमान मंदिर के पास आकर बैठ गईं। देर रात वहां खानपुर निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति बाइक से आया। उसने दोनों से उनकी हालत के बारे में पूछा।

दोनों बहनों ने अपनी बात बताई। इसके बाद बुजुर्ग उन्हें यह कहकर अपने साथ ले गया कि रात में उसके घर पर रहना और सुबह होते ही दोनों को घर छोड़ दिया जाएगा।

दोनों बहनें बुजुर्ग पर विश्वास कर उसके घर पहुंच गईं। वहां बुजुर्ग ने खाना खिलाते वक्त शादीशुदा लड़की से अभद्रता की। बुजुर्ग की नीयत में खोट का आभास होते ही दोनों बहनें उसके घर से भाग निकलीं।

बुजुर्ग ने बाइक से पीछा कर 10 वर्षीय लड़की को पकड़ लिया और दुष्कर्म किया। जबकि शादीशुदा लड़की भाग निकली। रात में गश्त के दौरान जंगल में पीसीआर को रोती-बिलखती बच्ची मिली। बच्ची की आपबीती सुनने के बाद पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें