फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़िता के पिता बोले, आसाराम ने बर्बाद कर दिया

Tue, 27 Aug 2013 12:38 AM IST
शाहजहांपुर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आसाराम बापू पर रेप का आरोप लगाने वाली लड़की के पिता ने कहा कि आसाराम ने कहीं का नहीं छोड़ा। आसाराम ने हमलोगों को बर्बाद करके रख दिया।
विज्ञापन


सोमवार को उन्होंने अमर उजाला को फोन कर बताया कि बंधक बनाए गए छोटे बेटे को छिंदवाड़ा आश्रम से जैसे-तैसे छुड़ाकर ला रहा हूं। आश्रम से बच्चों की टीसी भी नहीं दी जा रही थी। पुलिस ने दबाव बनाकर टीसी दिलाई।

पढ़ें, आसाराम को राहत नहीं, चलेगा रेप का केस
उन्होंने बताया कि टीसी लेने के लिए उन्हें खासी मशक्कत करनी पड़ी। उन्हें दो दिन से इधर-उधर टहलाया जा रहा था। आश्रम के लोग सीधे बात नहीं कर रहे थे। बेटे को छुड़ाने में भी बहुत परेशानी हुई।
विज्ञापन


बाद में टीसी के लिए परेशान किया गया। पुलिस ने यह कहकर टीसी निकलवाई कि टीसी को अदालत में पेश करना है, इसलिए आज ही टीसी चाहिए। अब वह बेटे और बेटी की टीसी लेकर लौट रहे हैं।

पढ़ें, आसाराम बोले लड़की से मेरे और भी संबंध..ब्रेक के बाद
पीड़िता के बाप ने कहा कि आसाराम ने उन्हें कहीं का नहीं छोड़ा। ऊपर वाला जरूर इंसाफ करेगा। अदालत से उन्हें न्याय मिलेगा।
विज्ञापन


साधकों ने आश्रम से मुंह मोड़ा
रुद्रपुर गांव में स्थित आसाराम बापू के आश्रम के दो साधकों ने लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद आश्रम से तौबा कर ली है।

दोनों साधकों ने कहा कि साधक बनकर कुछ हासिल तो नहीं हुआ, लेकिन नुकसान बहुत हो गया।

घटना की सत्यता पर साधक फूलचंद और महारिसि ने बताया कि आखिर कोई इतना बड़ा आरोप किसी पर क्यों लगाएगा। उन्हें पूरा विश्वास है कि लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया होगा। एक बाप इतना बड़ा झूठ नहीं बोल सकता।

आसाराम पर लगे आरोप ने उनकी आंखें खोल दी और अब कभी आश्रम की ओर वह रुख नहीं करेंगे। पहले से ही गांववालों ने आश्रम आना-जाना बंद कर रखा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें