फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: खाद लेने जा रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

Wed, 05 Aug 2026 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
धमोरा। शहजादनगर थाना क्षेत्र के जसमोली गांव के पास मंगलवार दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से खाद लेने जा रहे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के मिलक इमदाद उर्फ पीपल साना गांव निवासी सोनू (20) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

खरीफ की फसल के लिए खाद लेने सोनू मंगलवार को बाइक से बबूरा गांव स्थित सरकारी समिति जा रहा था। जैसे ही वह जसमोली गांव के पास पहुंचा, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह बाइक समेत काफी दूर तक घिसटता चला गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद राहगीरों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और युवक की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और रोते-बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सीओ मिलक प्रीतम पाल सिंह ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें