फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, तीन घायल

Tue, 10 Mar 2026 11:38 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगर। अजीमनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक युवक अमन की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है।
विज्ञापन

हादसा मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे अजीमनगर-मिलकखानम रोड पर मंसूरपुर गांव के पास अली नगर शुमाली मोड़ पर हुआ। क्षेत्र के अली नगर शुमाली निवासी 18 वर्षीय अमन पुत्र फरजंद अपने चचेरे भाई शानिब के साथ बाइक पर अलीनगर शुमाली मोड़ तक जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई, जिसमें दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और उन पर सवार चारों लोग घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलने पर अजीमनगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने अमन (18) को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। दूसरी बाइक पर टांडा क्षेत्र के चौदरपुर निवासी अनीस और फैजान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनका इलाज जारी है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। थाना प्रभारी कर्मपाल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें