फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: रक्षाबंधन पर ससुराल जाते समय हादसे में घायल हुए युवक की मौत

Mon, 31 Aug 2026 11:56 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रक्षाबंधन के दिन मसवासी निवासी राजेंद्र कुमार (40) पत्नी कविता के साथ बाइक से ससुराल जा रहे थे। बिलासपुर थाना क्षेत्र में माटखेड़ा के पास उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में राजेंद्र और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों ने दोनों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। राजेंद्र की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें काशीपुर के हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहां शुक्रवार से उपचार चल रहा था। सोमवार को उपचार के दौरान राजेंद्र कुमार की मौत हो गई।
मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उत्तराखंड पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। सोमवार को ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। हादसे में घायल पत्नी कविता का उपचार जारी है और उनकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

राजेंद्र मेलों में जंपिंग झूला लगाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। वह परिवार के इकलौते सहारे थे। उनकी मौत से पत्नी और चार बच्चों के सामने भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। वहीं, उत्तराखंड के काशीपुर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतक के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। परिजनों ने सोमवार को मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें