फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा शक्ति संगठन की मजबूती का आधार : दीप कुमार

विज्ञापन
रामपुर में आयोजित भाजयुमो की बैठक में मौजूद पदाधिकारी और अन्य। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
भाजयुमो रामपुर मंडल की बैठक में चुनाव पर मंथन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) रामपुर मंडल की मासिक बैठक सोमवार को अध्यक्ष दीप कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें भाजपा रामपुर मंडल अध्यक्ष नरेश चौहान और मंडल महामंत्री राममूर्ति विशेष रूप से मौजूद रहे।
बैठक में युवाओं से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। आगामी चुनावों के मद्देनजर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, युवाओं को एकजुट करने और अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने की रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि युवा शक्ति संगठन की मजबूती का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सक्रियता के साथ संगठनात्मक गतिविधियों में भाग लेने और युवाओं के बीच संगठन की पहुंच बढ़ाने का आह्वान किया। बैठक में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों में एकजुट होकर पूरी निष्ठा एवं मेहनत के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें