फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Sat, 03 Oct 2026 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
धमोरा। शहजादनगर थाना क्षेत्र में रामपुर-बरेली हाईवे पर शुक्रवार को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

मृतक की पहचान पटवाई थाना क्षेत्र के ढोलसर मतवाली गांव निवासी राहुल (30) के रूप में हुई है। राहुल शुक्रवार को बाइक से रामपुर से धमोरा जा रहे थे। मेंघानगला कदीम गांव के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। थानाध्यक्ष कुलदीप राणा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगालकर भागे वाहन चालक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें