फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: कोसी नदी किनारे अज्ञात महिला का शव मिला

Sat, 03 Oct 2026 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दढ़ियाल। नगर के मोहल्ला मिलक फत्तावाला के पास कोसी नदी किनारे बृहस्पतिवार देर शाम करीब 45 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शव नदी में बहकर यहां पहुंचा था।
विज्ञापन

सूचना पर टांडा थाना प्रभारी बलवान सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया, जो असफल रहा। पुलिस के अनुसार, शव करीब पांच-छह दिन पुराना प्रतीत हो रहा है और महिला की पहचान नहीं हो सकी है। आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस महिला की शिनाख्त और शव के नदी में पहुंचने के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें