फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट कंपनी में काम करने वाला युवक फंदे पर झूला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक युवक फंदे पर झूल गया। युवक प्राइवेट कंपनी में कार्य करता था। मामले की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने मामले की जानकारी युवक के परिजनों को दी है।
विज्ञापन

हाथरस के थाना चंदपा के दरकई गांव निवासी विष्णु (28) रामपुर में एक प्राइवेट कंपनी में कार्य करते थे। विष्णु सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित नादर बाग की मढैया निवासी अनिल कुमार सक्सेना के मकान में किराए पर रहते थे। इन दिनों विष्णु की पत्नी अपने मायके गई हुई थी। जिस कारण विष्णु घर पर अकेले थे। सोमवार शाम को विष्णु के भाई पंकज उनसे मिलने आए पहुंचे। पंकज ने काफी देर तक आवाज दी, मगर कमरे का दरवाजा नहीं खुला। जिस पर पंकज ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा। इस दौरान कमरे के अंदर देखा तो विष्णु पंखे पर फंदा बनाकर झूला हुआ था। यह देख सबके होश उड़ गए। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी लव सिरोही ने बताया कि युवक एक प्राइवेट कंपनी में कार्य करता था। युवक ने पंखे में प्लास्टिक की रस्सी का फंदा बनाया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। परिजनों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें