फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: प्रेमिका से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक

Wed, 10 Jun 2026 01:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटवाई। मिलक रोड स्थित धर्मकांटे के पास मंगलवार सुबह एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। वह अपनी प्रेमिका से शादी कराने की मांग कर रहा था। पुलिस ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा और शांति भंग के आरोप में उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन

कमालपुर गांव निवासी ब्रजमोहन सुबह करीब 7:30 बजे टावर पर चढ़ गया। धर्मकांटे के संचालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और सीओ शाहबाद मौके पर पहुंचे। पुलिस और परिजनों के आश्वासन के बाद ब्रजमोहन करीब नौ बजे टावर से नीचे उतरा।
नीचे आने के बाद उसने रोते हुए प्रेमिका से शादी कराने और उसे वापस लाने की मांग की। उसने कहा कि यदि वह नहीं मिली तो वह मर जाएगा। घटना के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, ब्रजमोहन दिल्ली में काम करता था, जहां उसका बिहार की एक किशोरी से प्रेम संबंध हो गया था। वह किशोरी को अपने साथ पटवाई स्थित घर ले आया था। किशोरी के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने सोमवार को उसे तलाश कर वन स्टॉप सेंटर भेज दिया था। इसी बात से नाराज होकर ब्रजमोहन टावर पर चढ़ गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि युवक के खिलाफ बिहार में रिपोर्ट दर्ज है। किशोरी को लेने के लिए बिहार पुलिस रवाना हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें