बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र में एक गांव स्थित रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रविवार सुबह कोतवाली क्षेत्र के पिपलिया महतो स्थित रेलवे क्रासिंग के पास ट्रैक पर एक युवक का रेल से कटा हुआ शव मिला। सूचना पर बिलासपुर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। युवक की पहचान बिलासपुर के लक्ष्मी नगर निवासी बबलू कश्यप (27) पुत्र रमेश कश्यप के रूप में हुई। प्रभारी निरीक्षक संजय प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के खिलाफ चोरी आदि के पांच से भी अधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह बीस दिन पूर्व ही जेल से रिहा हुआ था। मृतक के शव के पास से एक बिजली की मोटर भी बरामद हुई है। युवक कैसे ट्रेन की चपेट में आया इसकी जांच की जा रही है। संवाद