फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैन इंटर कालेज के अध्यापक के घर के ताले तोड़कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में जैन इंटर कालेज के अध्यापक के घर चोरों ने ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। चोर घर से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए। अध्यापक अपने परिवार के साथ मां पूर्णागिरी दरबार के दर्शन के लिए गए थे। इस बीच घर के ताले टूटे होने की जानकारी पर उनके होश उड़ गए। सूचना के बाद घर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के तिलक नगर कॉलोनी निवासी संजय गुप्ता जैन इंटर कालेज में अध्यापक है। संजय गुप्ता शुक्रवार को अपने परिवार के साथ बरेली ससुराल गए थे। वहां से वो ससुराल वालों के साथ मां पूर्णागिरी दरबार के दर्शन करने चले गए। उनके घर पर ताला लगा था। शनिवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि उनके घर के ताले टूटे हुए हैं। जिस पर उनके होश उड़ गए। जानकारी होने पर संजय गुप्ता ने मां पूर्णागिरी के दरबार से ही शहर कोतवाली पुलिस को चोरी की जानकारी दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना कर वापस लौट गई। संजय गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को मां पूर्णागिरी दरबार गया था। वहां चोरी की सूचना मिली थी। शनिवार को वापस आकर देखा तो घर के ताले टूटे हुए थे। चोर ताले तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी में रखी पांच हजार की नकदी और करीब 1.5 लाख के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए हैं। वहीं, शहर कोतवाली प्रभारी गजेंद्र पाल त्यागी ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली थी। जिसके आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें