फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमने सामने से आ रहे ट्रक भिड़े, ऑल्टो कार भी ट्रकों में घुसी, कार सवार तीन लोग घायल, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मसवासी (रामपुर)। घने कोहरे के बीच मुरादाबाद-बाजपुर मार्ग पर आमने सामने से आ रहे ट्रकों की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में सीमेंट से भरा ट्रक पलटने से कट्टे सड़क पर फैल गए। इस कारण मार्ग बंद हो गया। वहीं, कुछ देर बाद एक कार ट्रकों में जा घुसी। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस के जरिये मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भेज दिया। वहां उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। करीब पांच घंटे बाद मार्ग खुलवाकर वाहनों का संचालक सुचारु कराया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मसवासी चौराहे के निकट ग्राम खौदकलां पर मुरादाबाद की ओर से सीमेंट के कट्टे लेकर आ रहा ट्रक और बाजपुर की ओर से जा रहे ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। इसी दौरान बाजपुर की ओर से आ रही कार ट्रकों में जा घुसी। इससे कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, हादसे के बाद हाइवे के दोनों वाहनों की कतारें लग गईं। राहगीरों की मदद से घायलों को निकाला गया। सूचना पर स्वार कोतवाल हरेंद्र सिंह और मसवासी चौकी इंचार्ज कोमल सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायलों से जानकारी की, जिसमें पता लगा कि सभी घायल उत्तराखंड के बाजपुर के निवासी हैं। इसमें गुरविंदर सिंह, साहब सिंह, गुरजीत और करनदीप शामिल हैं। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए मुरादाबाद के अस्पताल में भेज दिया, वहां उपचार के दौरान गुरजीत (32) की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने रास्ता खुलवाने के प्रयास शुरू कर दिए। क्रेन की मदद से सभी क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया गया। करीब पांच घंटे के बाद मार्ग पर यातायात चालू हो सका। स्वार कोतवाल हरेंद्र सिंह ने बताया कि घायलों को मुरादाबाद के अस्पताल में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें