फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से पत्ते तौड़ते समय हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफनी (रामपुर)। मवेशियों के लिए पेड़ पर चढ़कर पत्ते तोड़ते समय एक युवक करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने मृतक की जेब से मोबाइल निकाल कर परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव घर ले आए और बिना किसी कानूनी कार्रवाई के अंतिम संस्कार में कर दिया।
विज्ञापन

सैफनी थाना क्षेत्र के सागरपुर गांव निवासी कदीर (34) रविवार सुबह को किसी काम से शाहबाद आए हुए थे। कस्बे से काम निपटा कर घर वापस जाते समय शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के चौधराना मंदिर के निकट एक पेड़ पर चढ़कर अपने मवेशियों के लिए पत्ते तौड़ने लगे। इस दौरान पेड़ के ऊपर से गुजर रही ग्यारह हजार की हाइटेंशन लाइन की चपेट में युवक आ गया। करंट की चपेट में आने से युवक पेड़ से नीचे आ गिरा और घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने हादसे को देखकर रुक गए। राहगीरों ने मृतक की जेब से मोबाइल निकाल कर डायल में पड़े हुए नंबर पर फोन कर परिजनों को सूचना दी। हादसे की सूचना पाकर परिजन रोते बिलखते हुए घटनास्थल पर पहुंच गए। बाद में परिजन शव को अपने साथ घर ले गए। रविवार रात को मृतक के परिवार के लोगों ने अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें