फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यतीमखाना प्रकरण: सपा सांसद आजम खां के तीन मामलों में प्रति-आपत्ति दाखिल, 22 मार्च को होगी सुनवाई

Tue, 08 Mar 2022 09:05 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

सार

सपा सांसद आजम खां के अधिवक्ता की ओर से तीन मामलों में डिस्चार्ज एप्लीकेशन पर अभियोजन पक्ष की ओर से दाखिल आपत्ति पर प्रतिआपत्ति दाखिल की गई। सहायक शासकीय अधिवक्ता कमल कुमार गुप्ता ने बताया कि अब इस मामले की सुनवाई 22 मार्च को होगी।
विज्ञापन
सपा सांसद आजम खां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर के यतीमखाना प्रकरण के तीन मामलों में सपा सांसद आजम खां के अधिवक्ता द्वारा कोर्ट में प्रतिआपत्ति दाखिल की गई। अब इस मामले की सुनवाई 22 मार्च को होगी। जिसमें दोनों पक्षों के अधिवक्ता बहस करेंगे। साल 2019 में सपा सांसद आजम खां, पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खां, रिटायर्ड सीओ आलेहसन, सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल समेत कई अन्य आरोपियों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

विज्ञापन


जिसमें आरोप था कि सपा सांसद आजम खां के इशारे पर यतीमखाना बस्ती में रह रहे लोगों के साथ मारपीट, लूटपाट की गई। साथ ही उनके घरों को भी ध्वस्त कर दिया गया था। इस मामले में ही आजम खां के खिलाफ भैंस चोरी, बकरी चोरी जैसे आरोप भी रिपोर्ट में शामिल हैं। हालांकि, इन मामलों में आजम खां की जमानत मंजूर हो चुकी है।

इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (सेशन ट्रायल कोर्ट) में चल रही है। जिसमें मंगलवार को सुनवाई हुई। इस दौरान सपा सांसद आजम खां के अधिवक्ता की ओर से तीन मामलों में डिस्चार्ज एप्लीकेशन पर अभियोजन पक्ष की ओर से दाखिल आपत्ति पर प्रतिआपत्ति दाखिल की गई। सहायक शासकीय अधिवक्ता कमल कुमार गुप्ता ने बताया कि अब इस मामले की सुनवाई 22 मार्च को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें