फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने बिजली कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगर (रामपुर)। बहादुरगंज गांव में रविवार को बिजली बिल बकाएदारों के कनेक्शन काटने गए कर्मियों को महिलाओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस घटना में कई बिजली कर्मी घायल हो गए। बिजली कर्मियों ने घटना की तहरीर अजीम नगर थाने में दी है।
विज्ञापन

विद्युत निगम के कर्मियों ने रविवार को अजीमनगर थाना क्षेत्र के बहादुरगंज गांव में शिविर लगाया था। यहां उपभोक्ताओं से बिजली बिलों का भुगतान कराया जा रहा था। इसके अलावा बिजली बिलों का बकाया जमा न करने वाले बकाएदारों के विद्युत कनेक्शन भी काटे जा रहे थे। जिन लोगों ने बिजली बिलों का बकाया जमा नहीं किया, उनके कनेक्शन खौद बिजलीघर के कर्मचारियों ने काटने शुरू कर दिए। जिस पर गांव में लोगों की भीड़ जमा हो गई और कनेक्शन काटने का विरोध करने लगी। जब लाइनमैन पातीराम रईसदुल्हा का कनेक्शन काटने पोल पर चढ़े तो महिलाओं ने लाइनमैन और उनके साथ कर्मचारियों पर लाठी डंडों ने धावा बोल दिया। पोल पर चढ़े लाइन पर ईंट पत्थर भी मारे। अचानक महिलाओं के हमला करने से लाइन मैन पातीराम को काफी चोटें आईं। इस घटना में छह कर्मचारी चोटिल हुए हैं। बिजली घर के टीजी टू गोपाल कुमार समेत अन्य बिजली कर्मियों ने अजीमनगर थाने में घटना की तहरीर दी है। थाना अजीमनगर प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले की तहरीर प्राप्त हो गई है। घटना की जांच शुरू कर दी है। जो भी आरोपी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें